Latest News

लंदन की सड़कों पर भारत के राष्ट्रीय झंडे लेकर उतरे भारतीय, ख़ालिस्तान के ख़िलाफ़ किया प्रदर्शन

By 21-3-2023

Published on 21 Mar, 2023 08:12 PM.

लंदन(प्रजातंत्र शक्ति,जसप्रीत) लन्दनमें रविवार को इंडियन हाई कमीशन पर खालिस्तान स्मृथकों के हमले के बाद तस्वीर का दूसरा पहलू दिखा। मंगलवार को सैकड़ों भारतीय नागरिक (सिख समुदाय भी बड़ी गिनती में शामिल) इंडियन हाई कमीशन के बाहर जुटे और भारत के साथ एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान भारत माता की जय और जय हिंद के नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन कर रहे लोग भारतीय फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो’ पर झूमते दिखे।मंगलवार को ख़ालिस्तान स्मृथकों की हरकत का विरोध करने के लिए जुटे लोगों में से एक ने कहा- कुछ लोग भारत और यहां अमन का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों को जवाब दिए जाने की जरूरत है।रविवार को जब ख़ालिस्तान स्मृथकों ने यहां तोड़फोड़ करके तिरंगा उतारा था, तब पुलिस मौजूद नहीं थी। मंगलवार को नजारा दूसरा था। मेट्रो पुलिस की टीम अलर्ट पर थी। रविवार को ही अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंडियन कॉन्स्यूलेट पर खालिस्तानियों ने हमला किया था। यहां के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दी गईं थीं।

Viewers: 65664

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper